UCO Bank Recruitment 2026: अप्रेंटिस के 530 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जानें योग्यता

UCO Bank Recruitment 2026: बैंक में काम करने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं तो आपके लिए यूको बैंक की अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन का आज आखिरी मौका है। बैंक ने अप्रेंटिस के 530 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें। चयनित उम्मीदवारों को देशभर में बैंक की शाखाओं में एक साल तक काम करने का अनुभव मिलेगा।

यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026: किस वर्ग के लिए कितने पद?

यूको बैंक ने कुल 530 रिक्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है। कैटेगरी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • अनारक्षित वर्ग (UR): 205 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 147 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 106 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 49 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 23 पद

राज्यवार रिक्तियों में पश्चिम बंगाल सबसे आगे है। यहां अप्रेंटिस के 86 पद हैं। अन्य राज्यों में पदों की संख्या इस प्रकार है:

  • उत्तर प्रदेश: 45 पद
  • ओडिशा: 41 पद
  • राजस्थान: 37 पद
  • बिहार: 34 पद
  • महाराष्ट्र: 32 पद
  • मध्य प्रदेश: 27 पद
  • हिमाचल प्रदेश: 25 पद
  • असम: 24 पद
  • पंजाब: 24 पद
  • तमिलनाडु: 21 पद

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने पसंदीदा राज्य की पूरी वैकेंसी सूची देख लेनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की जरूरी शर्तें

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

एक ही राज्य का विकल्प: अभ्यर्थी केवल एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक स्थानों के लिए आवेदन करने पर फॉर्म रद्द हो सकता है।

स्थानीय भाषा की जानकारी: उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए।

NATS रजिस्ट्रेशन: आवेदन की निर्धारित प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के पोर्टल nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ऑनलाइन परीक्षा: उम्मीदवारों को BFSI सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (BFSI SSC) की ओर से आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा।

आवेदन की तारीख, परीक्षा और स्टाइपेंड

यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें और अन्य जानकारी नीचे दी गई है।

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 14 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 29 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन परीक्षा: 7 नवंबर 2026
  • कुल पद: 530
  • अप्रेंटिसशिप की अवधि: एक साल
  • मासिक स्टाइपेंड: 16,650 रुपये

यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  1. यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाएं या संबंधित NATS/NAPS पोर्टल पर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के Recruitment/Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. Engagement of Apprentices लिंक खोलें और भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  4. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें।
  5. मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. यदि आवेदन शुल्क लागू हो, तो उसका भुगतान करें।
  7. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता, दस्तावेजों और आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी सभी शर्तों की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.