UP: परिषदीय स्कूलों के 10 लाख बच्चों को ड्रेस, जूते-मोजे खरीदने के लिए दिए जाएंगे 1200 रुपये

UP Parishadiya School: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 10 लाख और बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में जल्द 1200-1200 रुपये DBT के जरिए भेजे जाएंगे। इस रकम का इस्तेमाल बच्चों की ड्रेस, जूते-मोजे और दूसरी जरूरी स्कूली सामग्री खरीदने के लिए किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) ने इसके लिए करीब 10 लाख बच्चों का डाटा तैयार कर लिया है। राशि मिलने के बाद शिक्षक भी अभिभावकों को बच्चों के लिए यूनिफॉर्म और जरूरी सामान खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे। शिक्षक-अभिभावक बैठकों में इसकी जानकारी भी ली जाएगी, ताकि बच्चे स्कूल में निर्धारित यूनिफॉर्म में पहुंचें।

पहले 1.10 करोड़ बच्चों को भेजी जा चुकी है राशि

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों (UP Parishadiya School) में 1.25 करोड़ से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं। विभाग की ओर से पहले चरण में करीब 1.10 करोड़ बच्चों के अभिभावकों के खातों में ड्रेस, जूते-मोजे, स्कूल बैग और स्टेशनरी आदि के लिए डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी गई थी।

हर साल कक्षा एक और छह में नए दाखिले होते हैं। इसके अलावा दूसरी कक्षाओं में भी नए बच्चे प्रवेश लेते हैं। ऐसे में नए विद्यार्थियों के साथ उन कुछ पुराने छात्रों को भी अब यह राशि दी जा रही है, जिन्हें पहले किसी वजह से डीबीटी का लाभ नहीं मिल पाया था।

15 लाख बच्चों का भी चल रहा सत्यापन

विभाग ने फिलहाल 10 लाख बच्चों का डाटा तैयार कर लिया है और इन्हें जल्द राशि भेजने की तैयारी है। वहीं करीब 15 लाख अन्य बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते को आधार से लिंक कराने और जरूरी दस्तावेज पूरे कराने की प्रक्रिया चल रही है।

दस्तावेज और बैंक संबंधी जानकारी का सत्यापन पूरा होने के बाद UP के Parishadiya School
में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को भी ड्रेस, जूते-मोजे समेत अन्य स्कूली सामग्री के लिए 1200 रुपये की डीबीटी राशि दी जाएगी।

Also Read: बिहार में अब ‘गोद’ लिए जा सकेंगे सरकारी स्कूल! BSEB ने शुरू कर दिया डिजिटल पोर्टल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.