UP Anganwadi Recruitment: 12वीं पास महिलाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश की 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। आगरा, भदोही, प्रतापगढ़, अलीगढ़, मेरठ, बागपत, कन्नौज, बिजनौर, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद और ललितपुर समेत कई जिलों के लिए नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने जिले के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। हर जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग तय की गई है।
भदोही में 108, आगरा में 386, प्रतापगढ़ में 250, अलीगढ़ में 237, फर्रुखाबाद में 292, मेरठ में 180, बागपत में 261, कन्नौज में 125, बिजनौर में 260, कानपुर नगर में 259 और ललितपुर में 75 पदों पर भर्ती होगी। अंतिम तिथि 9 जुलाई से 28 जुलाई 2026 के बीच निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार पात्र हैं। अभ्यर्थी का 12वीं पास या समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। 1 जनवरी 2026 के अनुसार आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र का निर्धारण 10वीं की मार्कशीट के आधार पर होगा। उम्मीदवार उसी ग्रामसभा या शहरी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां के लिए आवेदन किया जा रहा है।
बिना परीक्षा होगा चयन, आवेदन शुल्क भी नहीं
भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह निर्धारित पात्रता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन कर शैक्षणिक योग्यता, पता और अन्य जरूरी जानकारी भरें। फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

