Jhansi News: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कस्टडी से फरार होकर पुलिस की नाक में दम करने वाले शातिर अपराधी नदीम को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद फिर से दबोच लिया है। झांसी पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरार आरोपी नदीम बिना नंबर की अपाचे बाइक से भागने की फिराक में है। शहर कोतवाली क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जो नदीम के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के जिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), कारतूस, 500 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
बता दें कि नदीम पहले जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। फिलहाल उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Also Read: सपा सांसद बर्क के बहनोई पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप, तीन साल तक ब्लैकमेल कर किया शोषण

