UPPCS 2024 Cut-Off: डिप्टी कलेक्टर से DSP तक किस पोस्ट पर कितनी गई कटऑफ? यहां देखें
UPPCS 2024 Cut-Off: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2024 परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए फाइनल कटऑफ, मेंस परीक्षा के विषयवार अंक, इंटरव्यू मार्क्स और पोस्ट वाइज कटऑफ जारी कर दी है। अंतिम परिणाम घोषित होने के करीब ढाई महीने बाद आयोग ने उम्मीदवारों को अपने अंक देखने की सुविधा भी उपलब्ध करा दी है। अभ्यर्थी 15 जून तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
आयोग की ओर से जारी आंकड़ों ने यह भी साफ कर दिया है कि इस बार डिप्टी कलेक्टर और DSP जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा रही। कई प्रमुख पदों पर चयन के लिए 900 के आसपास अंक हासिल करने पड़े।
ऐसे चेक करें अपने मार्क्स
उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन कर आवश्यक जानकारी भरने के बाद OTP वेरिफिकेशन के जरिए अपने मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के अंक देख सकते हैं। यह सुविधा 15 जून तक उपलब्ध रहेगी।
UPPCS 2024 Prelims Cut-Off
- जनरल (General): 101 अंक
- OBC: 102 अंक
- EWS: 100 अंक
- ST: 85 अंक
- SC: 70 अंक
डिप्टी कलेक्टर पद के लिए इस बार सबसे ज्यादा मुकाबला देखने को मिला। वहीं DSP, ARTO और असिस्टेंट कमिश्नर जैसे पदों की कटऑफ भी काफी ऊंची रही।
UPPCS 2024: प्रमुख पदों की Cut-Off
- डिप्टी कलेक्टर: 900 से 951 अंक (जनरल)
- DSP: 886 से 900 अंक (जनरल)
- असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स: 864 से 893 अंक
- ARTO (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी): 889 से 896 अंक
- सहायक आयुक्त: 863 से 879 अंक
- BDO (खंड विकास अधिकारी): 865 से 887 अंक
- नायब तहसीलदार: 846 से 875 अंक
इसके अलावा SC, OBC, EWS और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए भी अलग-अलग कटऑफ निर्धारित की गई है, जिसे अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
OTP नहीं मिल रहा तो क्या करें?
अगर किसी अभ्यर्थी को OTP प्राप्त नहीं हो रहा है या उसने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है, तो उसे आयोग को प्रार्थना-पत्र भेजना होगा। आवेदन में अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, नया मोबाइल नंबर और हस्ताक्षर देना अनिवार्य होगा। इसके साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या हाईस्कूल प्रमाणपत्र की स्वप्रमाणित प्रति भी भेजनी होगी।
मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद आयोग SMS के जरिए सूचना देगा, जिसके बाद अभ्यर्थी अपने अंक देख सकेंगे।
Also Read: क्या होती है सुप्रीम कोर्ट की AOR परीक्षा, पास करने के बाद मिलती हैं खास जिम्मेदारियां

