PoK में बवाल! रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर सेना ने चलाई गोलियां, 9 की मौत, हालात तनावपूर्ण
PoK Protest: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर कथित फायरिंग के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कई लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है, जबकि कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।
जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने दावा किया है कि रावलकोट में प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है। संगठन की ओर से जारी एक हस्तलिखित सूची में उस्मान नजीर, काशिफ, मोहम्मद इब्राहिम, अर्सल असगर, हनीफ मोहम्मद बशीर, वसीम अफजल, बासित शाह और साबिर खान समेत मृतकों के नाम शामिल बताए गए हैं। कुछ अन्य रिपोर्टों में मृतकों की संख्या इससे अधिक होने का भी दावा किया गया है।
घटना के बाद कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
जून से जारी है PoK में Protest
रिपोर्ट्स के मुताबिक, PoK में जून की शुरुआत से ही बड़े पैमाने पर प्रदर्शन जारी हैं। कई जगहों पर धरने, बाजार बंद और सार्वजनिक परिवहन ठप रहने जैसी स्थितियां बनी हुई हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच कई बार झड़पें भी हुई हैं, जिनमें प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों के कुछ जवानों की भी मौत होने की खबरें सामने आई हैं।
PoK में Protesters स्थानीय विधानसभा में 12 आरक्षित सीटों की व्यवस्था समाप्त करने, स्थानीय लोगों को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने, गिरफ्तार नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहाई, बेहतर प्रशासन तथा बिजली समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं।
Also Read: Bangladesh: शेख हसीना समेत 40 लोगों पर अपराध का नया केस दर्ज, गिरफ्तारी वारंट भी जारी

