Varanasi News: फर्जी जॉब स्कैम का भंडाफोड़, पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह को किया गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: रोजगार के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड गैंग का सारनाथ पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए प्रतिबिंब पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने आर.आर.एम.वी. रेगुलरवेयर प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्जी कंपनी चलाने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, कंपनी का संचालक रवि फरार है।
गैंग के काम करने का तरीका
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 2850 हजार रुपये तक वसूलते थे। इसके बाद उन्हें एक “किट” दी जाती थी जिसमें शर्ट, पैंट और बेल्ट शामिल होते थे। कंपनी दावा करती थी कि यह उनकी यूनिफॉर्म है।
प्रमोद कुमार, डीसीपी, वरुणा जोन
फर्जी कंपनी लोगों को इंसेंटिव बेस पर काम देने का झांसा देती थी। उन्हें कॉल सेंटर में बैठाकर डेटा कलेक्शन का काम दिया जाता था और कहा जाता था कि वे अन्य लोगों को भी नौकरी के लिए बुलाएं। इस तरह गिरोह नेटवर्क बढ़ाकर नए लोगों से ठगी करता था।
आपको बता दें कि ज़्यादातर बच्चे बिहार के हैं। जिनके साथ फ्राड हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई
मामला सारनाथ थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णा नगर कॉलोनी, पहाड़िया का है। पुलिस ने मौके से कई दस्तावेज, कंप्यूटर और नकदी बरामद की है।
डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि कंपनी ने फर्जीवाड़े का जाल फैला रखा था और इंसेंटिव के नाम पर युवाओं से रकम वसूली जा रही थी। पुलिस ने दर्जनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
आपको बता दें पुलिस ने मकान मालिक तारकेश्वर मिश्रा को भी हिरासत में लिया है।

