Varanasi News: द्विपक्षीय वार्ता के बाद PM मोदी रवाना, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी स्थित होटल ताज में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचे, जहां से वह सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर के लिए रवाना हुए।

Varanasi News

हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: Varanasi News: भाजपा नेता के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, शोक में डूबा गांव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.