Varanasi News: भाजपा नेता रवि शंकर सिंह के नेतृत्व में पिंडरा में लहराया तिरंगा, उमड़ा जनसैलाब

Sandesh Wahak Digital Desk: आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र विकासखंड पिंडरा में शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

इस यात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता और पिंडरा के ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रवि शंकर सिंह ने किया।

यात्रा की शुरुआत पिंडरा बाजार के उत्तरी छोर से हुई और यह प्रमुख मार्गों से होते हुए दक्षिणी छोर पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में शामिल हुए। माहौल देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रवि शंकर सिंह ने कहा:

“हमारे वीर जवानों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादियों का सफाया कर देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। यह तिरंगा यात्रा उनके सम्मान में और राष्ट्रीय एकता के संदेश को फैलाने के लिए निकाली गई है।

तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है, और इसकी रक्षा के लिए हम सभी सदैव तत्पर हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों में देशप्रेम, एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह

तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते भर स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने फूल बरसाकर प्रतिभागियों का स्वागत किया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जो पूरे रास्ते तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति गीतों पर झूमते रहे।

Also Read: अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, बोले- फर्जी वोटर लिस्ट के लिए अधिकारियों को सस्पेंड करो

Get real time updates directly on you device, subscribe now.