जापान में 7.1 तीव्रता के झटकों के बाद उठीं लहरें, तटीय इलाकों में सुनामी का हाई अलर्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: जापान के दक्षिणी क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी मच गई है। रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता वाले इस भूकंप के तुरंत बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी का हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी है कि समुद्र में कई फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं। खतरे को देखते हुए कम से कम सात प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।

जापानी मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप का मुख्य केंद्र कुमामोटो क्षेत्र में दर्ज किया गया। ‘जापान टाइम्स’ के मुताबिक, जापानी सीस्मोलॉजिकल स्केल पर इसे अधिकतम तीव्रता यानी ‘शिंदो 7’ श्रेणी में रखा गया है, जो बेहद विनाशकारी माना जाता है। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कुमामोटो के पश्चिमी तट पर स्थित आरिएक बे के लिए सुनामी की सीधी चेतावनी जारी की है।

तटीय इलाकों में रहने वाले नागरिकों को तुरंत समुद्र तटों से दूर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की हिदायत दी गई है। यह प्रभावित क्षेत्र देश की राजधानी टोक्यो से लगभग 900 किलोमीटर दूर स्थित है।

2016 के खौफनाक मंजर से सहमे लोग

कुमामोटो में इस शक्तिशाली भूकंप ने एक बार फिर आठ साल पुरानी तबाही की यादें ताजा कर दी हैं। साल 2016 में भी कुमामोटो क्षेत्र में भीषण भूकंप आया था। उस दौरान 50 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, 1,800 से ज्यादा लोग घायल हुए थे और हजारों घर जमींदोज हो गए थे। प्रशासन फिलहाल प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन करने और राहत-बचाव कार्य को गति देने में जुटा है।

Also Read: फ्रांस और स्पेन के जंगलों में भड़की आग, रिकॉर्ड गर्मी के बीच 2.5 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.