WTC Final 2025: चोकर्स नहीं, चैंपियन! फाइनल में अफ्रीका के सामने 69 रन की दीवार

Sandesh Wahak Digital Desk: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का फाइनल अब अपने निर्णायक मोड़ पर है, जहां साउथ अफ्रीका ऐतिहासिक जीत से महज 69 रन दूर है।

WTC Final 2025

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महामुकाबले में अफ्रीकी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का श्रेय जाता है ओपनर एडेन मारक्रम को, जिन्होंने दूसरी पारी में यादगार शतक जड़कर न सिर्फ टीम को जीत के करीब पहुंचाया, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया।

एडेन मारक्रम ने पहली पारी में निराश किया था, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया और टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठे।

लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने जबरदस्त संयम और क्लास दिखाते हुए 156 गेंदों में नाबाद 102 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इस शतकीय प्रदर्शन में उन्होंने 11 शानदार चौके जड़े और पारी की शुरुआत से ही धैर्य और समझदारी दिखाई।

कप्तान बावुमा का अहम साथ

WTC Final 2025

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं और जीत के लिए सिर्फ 69 रन और चाहिए।

कप्तान टेम्बा बावुमा भी 65 रन बनाकर नाबाद हैं और उन्होंने मारक्रम के साथ मिलकर तीसरे दिन टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धार कुंद कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी पेस अटैक – पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड – साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के सामने अब तक कोई खास असर नहीं छोड़ पाए हैं। अफ्रीकी बल्लेबाजों ने न केवल रक्षात्मक रूप से खेला, बल्कि मौके मिलने पर आक्रामक रुख भी अपनाया।

क्या हटेगा ‘चोकर्स’ का टैग?

WTC Final 2025

आईसीसी टूर्नामेंट्स में अहम मौकों पर बार-बार हारने के कारण साउथ अफ्रीकी टीम को ‘चोकर्स’ कहा जाता है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत से हार ने इस टैग को और मजबूत किया था।

लेकिन अब अगर टीम यह WTC फाइनल जीत जाती है, तो यह सिर्फ एक खिताबी जीत नहीं होगी, बल्कि एक मानसिक बाधा को तोड़ने का प्रतीक भी बनेगी।

चौथे दिन का खेल ऐतिहासिक साबित हो सकता है। पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या साउथ अफ्रीका चोकर्स की छवि से बाहर निकलकर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने का सपना साकार कर पाएगी।

Also Read: फिर फाइनल में हारी श्रेयस अय्यर की टीम, ट्रॉफी जीतने का सपना रह गया अधूरा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.