Bareilly News: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुराना आपराधिक इतिहास भी आया सामने

Bareilly News: बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

गुरुवार को थाना फतेहगंज पूर्वी की पुलिस टीम (उप-निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार और सीमांत पंवार) क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की खास सूचना पर पुलिस ने मटैनिया गांव से आगे पुलिया के पास घेराबंदी कर जयवीर पुत्र चेतराम (निवासी: ग्राम मटैनिया, थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली) को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना फतेहगंज पूर्वी में मु.अ.सं. 356/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी जयवीर ने बताया कि वह मटैनिया गांव का रहने वाला है, उसकी शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। घर में पिता हैं, जबकि माता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। उसने कबूल किया कि पिछले साल गांव में हुए एक झगड़े के बाद वह अपनी सुरक्षा के नाम पर यह अवैध तमंचा अपने पास रखने लगा था।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: Bareilly News: मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश, पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी को दबोचा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.