Zimbabwe vs Bangladesh: आग उगल रहा इनोसेंट कइया का बल्ला, 11 पारियों में जड़ दिए 7 शतक
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sports News: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने मजबूत पकड़ बना ली है।
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की शानदार स्थिति के पीछे ओपनर Innocent Kaia की ऐतिहासिक पारी अहम रही, जिन्होंने पहली पारी में 227 गेंदों पर 140 रन बनाते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी।
हरारे में खेले जा रहे इस टेस्ट में जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 410 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में Bangladesh की टीम पहली पारी में महज 140 रन पर सिमट गई।
फॉलोऑन खेलने उतरी बांग्लादेश की दूसरी पारी में भी हालात नहीं सुधरे हैं और खबर लिखे जाने तक टीम एक विकेट खोकर अब भी जिम्बाब्वे से 230 रन पीछे है।
33 वर्षीय इनोसेंट कइया इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। पिछले 11 पारियों में वह 7 शतक जड़ चुके हैं और 19 फरवरी 2026 से अब तक 110.55 की औसत से 995 रन बना चुके हैं।
इस दौरान वह केवल दो बार ही 30 से कम स्कोर पर आउट हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 140 रन की इस पारी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक भी पूरा किया।

कइया ने हाल के घरेलू मुकाबलों में भी लगातार रन बरसाए हैं। उन्होंने Bangladesh Emerging के खिलाफ 103 रन, Mountaineers के खिलाफ 112 और 176 रन, Mashonaland Eagles के खिलाफ 100 रन, Mid West Rhinos के खिलाफ 103 रन और Matabeleland Tuskers के खिलाफ नाबाद 104 रन की पारियां खेली हैं।
इनोसेंट कइया ने 30 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक खेले गए 3 टेस्ट मैचों में उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है।
वनडे क्रिकेट में उन्होंने 25 की औसत से 450 रन बनाए हैं, जबकि टी20 में 19 मैचों में 290 रन ही बना सके हैं। प्रोफेशनल क्रिकेट में उनके कुल शतकों की संख्या 11 हो चुकी है।
कुल मिलाकर, इनोसेंट कइया की शानदार बल्लेबाजी के दम पर जिम्बाब्वे इस टेस्ट मैच में जीत की ओर मजबूती से बढ़ता दिख रहा है।
Also Read: IPL खिलाड़ी शशांक सिंह पर नौकर से मारपीट और जबरन काम कराने का आरोप, केस दर्ज
Get real time updates directly on you device, subscribe now.