यू.पी. लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न, शमीम अख्तर बने अध्यक्ष
Sandesh Wahak Digital Desk : उत्तर प्रदेश लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव किसान मंडी भवन, गोमती नगर, लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सैयद रिज़वान अली की देखरेख में हुए इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न की गई।
अध्यक्ष पद पर शमीम अख्तर निर्विरोध निर्वाचित
द्विवार्षिक चुनाव में उप श्रमायुक्त शमीम अख्तर को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए सहायक श्रमायुक्त शेर सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर सहायक श्रमायुक्त निक्की नैन्सी, और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गौरव कुमार (अभियंता वि./यां.), दीप्तिमान भट्ट (उप श्रमायुक्त), अनुराग मिश्र (उप श्रमायुक्त), और सियाराम (उप श्रमायुक्त) निर्विरोध चुने गए।
महासचिव और सचिव पद पर हुआ कड़ा मुकाबला
महासचिव और सचिव पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें महासचिव पद पर सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने अपने प्रतिद्वंद्वी राम लखन पटेल (सहायक श्रमायुक्त) को 7 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं, सचिव पद के लिए हुए चुनाव में सहायक श्रमायुक्त राम अशीष ने लाला राम (सहायक श्रमायुक्त) को 10 मतों से हराकर विजयी रहे।
ऑफलाइन और ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से हुआ मतदान
इस चुनाव में कुल 86 अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें से 65 अधिकारियों ने ऑफलाइन वोटिंग के माध्यम से और 21 अधिकारियों ने ऑनलाइन वोटिंग के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपर श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश, श्रीमती सौम्या पांडेय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त दिलीप कुमार सिंह, सरजू राम, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पी.के. सिंह, उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा, सियाराम, शमीम अख्तर, राजेश मिश्रा, राकेश द्विवेदी, महेश पांडेय, बी.एम. शर्मा समेत कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

