Health Care: सोते समय हाथ-पैर सुन्न होना हो सकता है गंभीर समस्या का संकेत, जानें कारण और उपाय
Health Care: दिनभर की थकान के बाद नींद लेना शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। लेकिन कई बार सोते समय हाथ-पैर सुन्न होने की समस्या नींद में खलल डाल सकती है। यह समस्या यदि कभी-कभार हो तो चिंता की बात नहीं है, लेकिन यदि ऐसा अक्सर होता है तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।
हाथ-पैर सुन्न होने के प्रमुख कारण
1. विटामिन बी की कमी

शरीर में विटामिन बी की कमी से नसों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जिससे हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्नता महसूस हो सकती है।
2. नस दबना

गलत पॉश्चर में सोने या बैठने से नस दब सकती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं।
3. पेरेस्टेसिया

सोते समय हाथ को सिर के नीचे दबाने से नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है और सुन्नता आने लगती है।
4. कार्पल टनल सिंड्रोम

लंबे समय तक कीबोर्ड पर काम करने या हाथों का ज्यादा इस्तेमाल करने से यह समस्या हो सकती है।
5. डायबिटीज

डायबिटीज के रोगियों में नर्व्स डैमेज की वजह से हाथ-पैरों में झुनझुनी और सुन्नता की समस्या आम होती है।
इस समस्या से बचने के उपाय
– विटामिन बी से भरपूर आहार लें: हरी सब्जियां, अंडे और डेयरी उत्पाद का सेवन करें।
– एक्सरसाइज करें: नियमित रूप से व्यायाम करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहे।
– हाथ-पैरों की मालिश करें: सोने से पहले सरसों के तेल से मालिश करें।
– हल्दी वाला दूध पिएं: हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।

