मेरठ में धनकुबेर निकला रिटायर्ड दरोगा, विजिलेंस टीम ने पकड़ी करोड़ों की संपत्ति, 7 घंटे चला ऑपरेशन
Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के मेरठ जिले में विजिलेंस की टीम के छापे से हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम ने मेरठ में टीम ने रिटायर्ड पुलिस दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के दो आवास और स्कूल पर बुधवार को छापा मारा। 22 अधिकारियों की टीम ने करीब सात घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस दौरान 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। टीम ने 10 बैंक खातों के डॉक्यूमेंट, 30 भूमि बेनामे, स्कूल के अभिलेख और तमाम अन्य दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सेनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर शासन के आदेश पर साल 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जांच चल रही थी। बुधवार को विजिलेंस की 22 अधिकारियों की टीम ने महेंद्र सिंह के मेडिकल थानाक्षेत्र स्थित कीर्ति पेलेस कॉलोनी में मकान नंबर A-63 ओर A-03 पर दबिश दी।
10 बैंक खातों की पासबुक बरामद
दोनों आवासों की कीमत करीब तीन करोड़ और स्कूल समेत बाकी सामान की कीमत 11.50 करोड़ बताई जा रही है। घर से 10 बैंक खातों की पासबुक मिली है। लॉकर की जानकारी भी मिली है। 30 भूमि बेनामों के दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा अन्य दस्तावेज, लैपटॉप और रजिस्ट्री के कागजात टीम ने अपने कब्जे में लिए हैं। इस संबंध में रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी को नोटिस दिया गया है।
एसपी इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों आवासों में इलेक्ट्रोनिक उपकरण, कीमती सामान, आरोपी व उसके परिजनों के पास उपलब्ध करोड़ों रुपए के आभूषण और अन्य की सामान की सूची तैयार की गई है। इनके अलावा आवास परिसर के बाहर मिलीं वाहन स्विफ्ट डिजायर कार, तीन स्कूटी, स्कूल में लगे उपकरण, फर्नीचर और वहां खड़ी गाड़ियों की भी जांच की जा रही है।
Also Read: Lucknow: निर्माणधीन फ्लाईओवर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

