Bareilly News: युवक की खुदकुशी से मचा हड़कंप, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Bareilly News: बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र में 18 वर्ष के युवक ने पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है. यह आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है.

दरअसल, परिजनों के मुताबिक, सलमान (18) से क्योलड़िया पुलिस एक किशोरी के गायब होने के मामले में उसे पूछताछ के दौरान प्रताड़ित किया गया था.
परिजनों का कहना है कि चार दिन पहले पुलिस ने उससे मारपीट की और थर्ड डिग्री दी थी, जिससे आहत होकर सलमान ने फंदा लगाकर जान दे दी.
परिजन बताते हैं कि सलमान को 26 अप्रैल को उसके पिता के साथ पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था. पूछताछ के बाद वह रात 10 बजे घर लौट आया. लेकिन मानसिक रूप से परेशान था.
इसके बाद 1 मई की रात उसने आत्महत्या कर ली. घर की महिलाएं बताती हैं कि सलमान को क्राइम इंस्पेक्टर ने बुरी तरह पीटा, जिससे वह परेशान हो गया था और बाद में उसने आत्महत्या कर ली.
वहीं, युवक के परिजन इंस्पेक्टर और किशोरी के परिजनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है.
पुलिस ने शुरू की आरोपों की जांच
जब मामले ने तूल पकड़ा तो परिजन छह घंटे तक शव का पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे. सीओ संदीप सिंह के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार शव का पोस्टमार्टम की माना उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर किशोरी के तीन परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. और इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों की जांच के आदेश भी दिए गए हैं.
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि थाना क्योलड़िया पर 8 जनवरी 2025 को एक नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ था. जब पुलिस ने जांच की तो सीडीआर में एक संदिग्ध नंबर मिला.
यह नंबर भुता थाना क्षेत्र के युवक सलमान का निकला. इसके बाद पुलिस ने थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया. इसके एक ही दिन बाद ही युवक ने आत्महत्या कर ली.
Also Read: बरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी: इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

