लखनऊ में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बृजेश पाठक ने किया भव्य स्वागत

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ में शनिवार को प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसे ही रक्षामंत्री लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, वहां उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

एयरपोर्ट से रक्षामंत्री सीधे ऐशबाग स्थित रामलीला ग्राउंड पहुंचे, जहां तुलसी मानस भवन में यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां उन्होंने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद स्थापित करना और उनकी सोच, सुझाव व चिंताओं को सुनना था, जिससे सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी को और मजबूत किया जा सके।

 

Also Read: Banda: विधायक प्रकाश द्विवेदी का बड़ा बयान, बोले- विकास योजनाओं में हो रहा सामाजिक…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.