सनी देओल ने पूरी की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग, फर्स्ट लुक जारी
Sandesh Wahak Digital Desk: साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग आखिरकार पूरी हो गई है। अभिनेता सनी देओल ने खुद इस बात की जानकारी साझा की और अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म से अपना पहला लुक भी जारी कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
सैनिक की वर्दी में सनी देओल
अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का अगला भाग है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। उस फिल्म में सनी देओल के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार थे।
शुक्रवार को सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी शूटिंग खत्म होने की खबर दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मिशन पूरा! फौजी, साइन ऑफ कर रहा है! ‘बॉर्डर 2’ के लिए मेरी शूटिंग पूरी हुई। जय हिंद। इस पोस्ट में वह एक बार फिर सैनिक की दमदार वर्दी में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है।
दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट
‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। इस बड़े बजट की फिल्म का निर्माण भूषण कुमार (टी-सीरीज़), कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Also Read: बरेली में चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, पांच बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

