लखनऊ में ASP की पत्नी ने पंखे से लटककर की खुदकुशी, CB-CID में तैनात है अधिकारी पति

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के पुलिस लाइन स्थित एक सरकारी आवास में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर ASP के आवास के एक कमरे में उनकी पत्नी का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मौके पर मौजूद फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने का निर्देश दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि ASP मुकेश प्रताप सिंह फिलहाल CB-CID में तैनात हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह छुट्टी पर थे या ड्यूटी पर। पुलिस परिवारिक कलह या अवसाद को संभावित वजह मान रही है, लेकिन सटीक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

महानगर कोतवाली की पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर है और हर पहलू को देखा जा रहा है। ASP के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।

 

Also Read: Lucknow News: बंद घरों से चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, CCTV फुटेज से पकड़े गए शातिर चोर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.