योगी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, डीए बढ़कर हुआ 63%
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से ठीक पहले राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करते हुए इसे 58 फीसदी से बढ़ाकर 63 फीसदी कर दिया है। अब यूपी के कर्मचारियों को 63% की संशोधित दर से डीए प्राप्त होगा।
दूसरी ओर, कर्नाटक सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में राहत का ऐलान किया है। कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने घोषणा की कि 2024 के संशोधित वेतनमान के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का डीए 15.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
यह बढ़ोतरी रिटायर्ड कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनर्स पर भी समान रूप से लागू होगी। दोनों राज्यों में बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।
Also Read: अखिलेश यादव परिवार संग 12 दिसंबर को करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

