UP News: 50,000 का इनामी बदमाश राजेश मोहन गिरफ्तार, STF ने गोरखपुर से दबोचा

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹50,000 के इनामी बदमाश राजेश मोहन पांडेय को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने के कई मामले दर्ज थे।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

सूचना मिली थी कि राजेश मोहन गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हमायुंपुरा उत्तरी इलाके में घूम रहा है और भागने की फिराक में है। एसटीएफ ने तत्काल टीम गठित कर इलाके को घेर लिया और उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी गोरखपुर के जी-3/70 रेल विहार कॉलोनी का रहने वाला है।

पूछताछ में आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उसने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने ही भाई को मृत घोषित कर उसकी जमीन के फर्जी कागज़ तैयार कर बेच डाली। इतना ही नहीं, उसने अपने पिता के मकान के फर्जी दस्तावेज बनाकर भी बिक्री कर दी। इन मामलों में देवरिया के रुद्रपुर थाना और गोरखपुर के चिलुआताल थाने में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे।

काफी समय से था फरार

आरोपी पर मफरूरी की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसका घर कुर्क कर लिया था और ₹50,000 का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार जगह बदलकर रह रहा था, लेकिन एसटीएफ की टीम ने उसे आखिरकार पकड़ ही लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को देवरिया के रुद्रपुर थाने में दर्ज मुकदमे में पेश किया गया है। पुलिस अब इस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Also Read: लखनऊ में ASP की पत्नी ने पंखे से लटककर की खुदकुशी, CB-CID में तैनात है…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.