Virat Kohli vs Babar Azam: एशिया कप का असली बादशाह कौन? आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप

Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट इस बार यूएई में 9 सितंबर से खेला जाएगा और 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खास बात यह है कि इस बार एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा, जिससे टीमें अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूती देना चाहती हैं।

हालांकि, क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक झटका यह है कि भारतीय टीम इस बार अपने तीन दिग्गज खिलाड़ियों – विराट कोहली, रोहित शर्मा, और रवींद्र जडेजा – के बिना मैदान में उतरेगी।

वही, पाकिस्तान के पास अभी भी उम्मीद है कि उनके स्टार बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान बाबर आजम टीम में शामिल हो सकते हैं, अगर चयनकर्ता उन्हें मौका देते हैं।

Virat Kohli vs Babar Azam

ऐसे में जब मैदान पर विराट बनाम बाबर की भिड़ंत देखने को नहीं मिलेगी, तो सवाल उठता है – आखिर एशिया कप का असली किंग कौन है? आइए आंकड़ों के ज़रिए इस सवाल का जवाब ढूंढते हैं।

एशिया कप में विराट कोहली का दबदबा

Virat Kohli vs Babar Azam

  • पहला एशिया कप: 2010

  • मैच: 16

  • पारियां: 13

  • कुल रन: 742

  • औसत: 61.83

  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 183 बनाम पाकिस्तान

  • शतक: 4 (कुमार संगाकारा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर)

विराट का एशिया कप में प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। 183 रनों की उनकी यादगार पारी आज भी फैंस को रोमांचित कर देती है।

बाबर आजम का प्रदर्शन थोड़ा फीका

Virat Kohli vs Babar Azam

  • पहला एशिया कप: 2018

  • मैच: 10

  • पारियां: 9

  • कुल रन: 363

  • औसत: 40.33

  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 104

  • शतक: 1

  • अर्धशतक: 1

बाबर आजम ने हालांकि कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन अब तक के प्रदर्शन में वह विराट के मुक़ाबले पीछे दिखते हैं।

वनडे करियर में किसका पलड़ा भारी?

खिलाड़ी मैच रन शतक डेब्यू ईयर
विराट कोहली 302 14,181 51 2008
बाबर आजम 133 6,282 19 2015

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भी बाबर से कहीं आगे हैं, खासकर शतकों की बात करें तो विराट 51 शतक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं।

बाबर की शुरुआत बेहतरीन रही है, लेकिन उन्हें विराट के स्तर तक पहुंचने के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा।

Also Read: नई फॉर्च्यूनर खरीदकर फंस गए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप, RTO ने थमाया नोटिस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.