राहुल गांधी की ‘मृत’ मतदाताओं से मुलाकात, बोले- जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) को लेकर छिड़ी बहस के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बिहार के उन मतदाताओं से मुलाकात की, जिन्हें चुनाव आयोग ने ‘मृत’ घोषित कर दिया है। इस मुलाकात का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए चुनाव आयोग पर तंज कसा है।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1955604054341738876
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी मृत लोगों के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था। इस अनोखे अनुभव के लिए धन्यवाद चुनाव आयोग। मुलाकात के दौरान राहुल ने सभी लोगों से पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि उनका नाम मृत घोषित कर दिया गया है। इस पर आरजेडी नेता संजय यादव ने राहुल को बताया कि ये सभी लोग तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के हैं।
‘सही जानकारी देने पर खत्म हो जाएगा सारा खेल’
संजय यादव ने राहुल गांधी को एक महिला का उदाहरण देते हुए बताया एक बुजुर्ग महिला, जिसे मृत घोषित किया गया, वह सुप्रीम कोर्ट में 6 घंटे तक अपना वोट बचाने के लिए खड़ी रही। उन्होंने चुनाव आयोग से 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने का कारण बताने की मांग की।
इस पर राहुल गांधी ने कहा चुनाव आयोग सही जानकारी नहीं देना चाहता है, क्योंकि अगर वो ऐसा करेगा तो सारा खेल खत्म हो जाएगा। उन्होंने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर देश में ‘वोट चोरी’ कर रहे हैं।
Also Read: UP News: देवरिया जेल से फरार हुआ अमन पाण्डेय, STF ने गुजरात से किया गिरफ्तार

