UP News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की जमानत अर्जी खारिज, फर्जी हस्ताक्षर मामले में गया था जेल
Sandesh Wahak Digital Desk: माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को बड़ा झटका लगा है। गाजीपुर जिले के एडीजे प्रथम शक्ति सिंह की कोर्ट ने गुरुवार को उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। अब उन्हें जेल में ही रहना होगा।
क्या है पूरा मामला?
उमर अंसारी पर अपनी मां अफशा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप है। अफशा अंसारी पर 50 हजार का इनाम है और वह फरार चल रही हैं। उमर ने अपनी मां के जाली हस्ताक्षर करके एक शपथ पत्र अदालत में दाखिल किया था।
यह सब इसलिए किया गया था ताकि गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई परिवार की संपत्ति को बचाया जा सके। इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उमर अंसारी को लखनऊ के दारुलशफा स्थित उनके विधायक निवास से गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि उमर ने अपनी मां के फर्जी हस्ताक्षर से अदालत को गुमराह करने की कोशिश की थी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी।
Also Read: Bahraich News: खाद संकट पर सपा का प्रदर्शन, बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

