लखनऊ में फूड एंड बेकरी एक्सपो 2025 का आयोजन, 29 अगस्त से मिलेगा स्वाद और तकनीक का संगम

Lucknow News: अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं या फूड इंडस्ट्री से जुड़े हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है। लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में 29 से 31 अगस्त 2025 तक ‘फूड एंड बेकरी एक्सपो 2025’ का तीसरा संस्करण आयोजित होने जा रहा है।

यह भव्य प्रदर्शनी एसजी फूडीज़ इन्फोटेक एलएलपी द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसे फूड इंडस्ट्रीज़ वेलफेयर एसोसिएशन (FIWA) का सहयोग मिला है। यह एक्सपो भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा भी अनुमोदित है। इसका मुख्य उद्देश्य खाद्य और बेकरी क्षेत्र के उद्यमियों, नए स्टार्टअप्स और स्थापित कंपनियों को अपने नए उत्पाद, पैकेजिंग तकनीक और मशीनरी दिखाने का मौका देना है।

Food and Bakery Expo

रोजगार और नेटवर्किंग का भी मिलेगा मौका

आयोजक डॉ. गिरीश गुप्ता ने बताया कि यह प्रदर्शनी सिर्फ उद्योग जगत के लिए ही नहीं, बल्कि लखनऊ के लोगों के लिए भी फायदेमंद होगी। इस एक्सपो में देशभर से प्रमुख उद्यमी हिस्सा लेंगे।

MSME सेक्टर पर फोकस: छोटे उद्योगों को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

B2B नेटवर्किंग: 30 अगस्त को एक खास नेटवर्किंग मीट का आयोजन भी किया जा रहा है।

रोजगार के अवसर: यह प्रदर्शनी युवाओं को उद्योग जगत से सीधे जुड़ने का अवसर भी देगी।

Also Read: Jaunpur News: रेलवे स्टेशन पर नई GRP चौकी का उद्घाटन, पुलिस महानिदेशक ने कहा- अपराध रोकने में पुलिस सक्षम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.