बीमार पिता के लिए फरियाद पर भावुक हुए सीएम योगी, दिलाया मुफ्त इलाज का भरोसा

Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ’जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याएँ सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। करीब 50 से अधिक लोग अपनी फरियाद लेकर पहुँचे, जिनमें से कई ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध

रायबरेली से आए एक युवक ने बताया कि उसके पिता किडनी और हृदय की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराना मुश्किल हो रहा है। इस पर सीएम योगी ने तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने और अस्पताल से एस्टिमेट मंगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद मरीज को इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है।

सीएम योगी ने कहा “परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि पिछले आठ वर्षों से हर गरीब और जरूरतमंद को स्वास्थ्य सहायता लगातार उपलब्ध कराई जा रही है।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से भी मुलाकात की। छोटे बच्चों से अपनत्व भरा व्यवहार करते हुए उनके सिर पर हाथ फेरा और चॉकलेट-टॉफी भी दी।

Also Read: ब्रिटेन में आप्रवासी विरोधी प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा में 26 पुलिसकर्मी घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.