राजधानी में बाघ की एंट्री पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- अब तो राजधानी तक आ गए… सरकार को पता चला क्या?
Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी में बाघ की दस्तक को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बाघ की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा – “अब तो राजधानी तक आ गए… सरकार को पता चला क्या?”
अखिलेश का यह बयान न सिर्फ चर्चा का विषय बना, बल्कि सियासी हलकों में भी तेजी से वायरल हो गया। उनका यह ट्वीट सरकार पर सवाल खड़ा करता है कि आखिर सुरक्षा और वन विभाग की तैयारियां कितनी कारगर हैं, जब एक बाघ शहर तक पहुंच गया।
प्रशासन की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है
दरअसल, हाल ही में राजधानी लखनऊ में बाघ के देखे जाने की सूचना ने लोगों को दहशत में डाल दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाघ की मौजूदगी ने उनके बीच डर का माहौल बना दिया है। वहीं वन विभाग और प्रशासन की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके।
अब तो राजधानी तक आ गये… सरकार को पता चला क्या? pic.twitter.com/wlJtWtFGxB
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 25, 2025
अखिलेश यादव का यह ट्वीट विपक्ष की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। वे लगातार सरकार को कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर घेरते रहे हैं। अब राजधानी में बाघ की एंट्री को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष कर दिया।
मूवमेंट पर नजर रखी जा रही
राजधानी में बाघ की मौजूदगी की खबर ने वन विभाग को भी सक्रिय कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, टीमों को इलाके की सर्चिंग के लिए लगाया गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। फिलहाल बाघ के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
सरकार जहां इसे सामान्य घटना मान रही है, वहीं विपक्ष ने इसे कड़ी सुरक्षा और वन प्रबंधन की नाकामी करार दिया है।

