Siddharthnagar News: त्योहारी सीज़न से पहले HDFC बैंक ने लगाया बृहद लोन मेला, विधायक श्यामधनी राही ने किया उद्घाटन

Siddharthnagar News: आगामी त्योहारों के मद्देनज़र, जनपद सिद्धार्थनगर के HDFC बैंक की अनूप नगर शाखा ने ग्राहकों को तोहफा देते हुए तहसील परिसर नौगढ़ में एक बृहद लोन मेले का भव्य आयोजन किया। इस मेले में विभिन्न डीलरों द्वारा फोर-व्हीलर (4 Wheeler) और टू-व्हीलर (2 Wheeler) वाहनों को प्रदर्शित (डिस्प्ले) किया गया था।

बैंक ने इस मौके पर ग्राहकों को उनकी हर ज़रूरत के लिए लोन विकल्पों की जानकारी दी, जिसमें शामिल कार लोन, बाइक लोन, बिजनेस लोन, पर्सनल लोन, केजीसी लोन, गोल्ड लोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन शामिल थे।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही और एसडीएम सदर तहसील नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य ने फीता काटकर किया। बैंक की अनूप नगर शाखा प्रबंधक दिलीप सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर बैंक के सभी स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में नया इतिहास! मंदिर के चारों द्वार अब महान संतों के नाम पर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.