फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां

Sandesh Wahak Digital Desk: हरियाणा के फरीदाबाद (सेक्टर-21C) में पार्किंग और कुत्ते को गंदगी कराने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी पड़ोसी मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 9 गोलियां परमजीत को लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परमजीत सिंगापुर में रहते थे और दो दिन पहले ही 24 नवंबर को होने वाली अपने भांजे की शादी में शामिल होने भारत आए थे। परिजनों के अनुसार, आरोपी का बेटा पार्किंग एरिया में डॉग को पॉटी कराता था, जिसका परमजीत का परिवार विरोध करता था। शुक्रवार रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हुई, जो खूनी वारदात में बदल गई।

शादी का माहौल मातम में बदला

वारदात के तुरंत बाद परमजीत के बेटे शौर्या ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सील किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जिस घर में शादी की तैयारियां और खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Also Read: दिल्ली में सरदार पटेल मार्ग और लोधी रोड पर हवा हुई जहरीली, सांस के मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.