JDU ने गोपाल मंडल समेत 5 और बागी नेताओं को पार्टी से किया बाहर

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बहुत कम समय शेष रह गया है, लेकिन जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर सख्त कार्रवाई कर रही है। आज JDU ने बागी नेताओं को बाहर निकालने की दूसरी सूची जारी की है।

आज की कार्रवाई में विधायक गोपाल मंडल, पूर्व विधायक महेश्वर यादव और पूर्व MLC संजीव श्याम सिंह समेत 5 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इन सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप है।

दो दिनों में 16 नेताओं पर गिरी गाज

कल यानी शनिवार को भी JDU ने अपने 11 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। इस हिसाब से, JDU ने चुनाव से ठीक पहले सिर्फ दो दिनों में कुल 16 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।

शनिवार को जिन 11 नेताओं को निष्कासित किया गया था, उनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह के अलावा महुआ से जदयू की प्रत्याशी रहीं आस्मां परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज और विवेक शुक्ला शामिल थे।

Also Read: लखनऊ: बंद मकानों में सेंध लगाने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 1 लाख नकद और जेवर बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.