उत्तर प्रदेश में 45 हजार होमगार्ड की भर्ती का रास्ता साफ, शासन ने जारी की गाइडलाइन
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 45,000 से अधिक पदों पर भर्ती का रास्ता अब साफ हो गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में शासनादेश (Government Order) जारी कर दिया है और भर्ती प्रक्रिया की गाइडलाइन को भी मंजूरी दे दी है।
भर्ती की जिम्मेदारी और प्रक्रिया
इन भर्तियों के लिए एनरोलमेंट करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को सौंपी गई है। जिलों से रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद बोर्ड द्वारा एनरोलमेंट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रमुख सचिव, होमगार्ड, राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी।
लिखित परीक्षा: भर्ती बोर्ड पहले लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा।
मेरिट लिस्ट: लिखित परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा: सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक परीक्षा (Physical Standards Test), दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) आयोजित होगी।
अंतिम चयन सूची: इन सभी चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
पात्रता और आयु सीमा: होमगार्ड स्वयंसेवक के पद पर भर्ती के लिए 18 से 30 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है।
Also Read: UP News: डी.एल.एड. परीक्षा में नकल कराने वाला गिरोह का सदस्य चंदौली से गिरफ्तार, STF ने की कार्रवाई

