जयपुर में साहित्य का जलवा, शब्द घाट और वीरांगना वेलफेयर ने सजाई शानदार अदबी महफ़िल
Sandesh Wahak Digital Desk: शब्द घाट संस्था द्वारा साइंस पार्क ऑडिटोरियम जयपुर में वीरांगना वेलफ़ेयर एसोसिएशन के सहयोग से एक शानदार अदबी मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। मुशायरे के सदर-ए-मोहतराम थे प्रसिद्ध शायर और गीतकार लोकेश कुमार सिंह “साहिल”। इसके साथ ही कार्यक्रम की शान और विशेष आकर्षण रहे मशहूर शायर अज़हर इक़बाल, अज़हर नवाज़ और अब्बास क़मर।
कार्यक्रम का संचालन शाहबाज़ अहमद एवं निर्देशन अफ़ज़ल अली अफ़ज़ल एवं शब्द घाट की संस्थापिका मिरा दिव्या सिसोदिया द्वारा किया गया। इन तीनों ने बतौर शायर भी मंच पर अपनी जगह बनाई और वाहवाही लूटी। इस महफ़िल में जाने-माने शायर जो कि जयपुर शहर से ही वास्ता रखते हैं यासमीन इसरार, मुकेश शर्मा, शायर ‘बकर’ गुंजन नागर, सुहैल हाशमी, मुकेश शर्मा सबने अपनी शायरी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और तनिष्क श्रीवास्तव अपनी ग़ज़ल गायिकी से बेहतरीन आग़ाज़ किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप बॉलीवुड कव्वाल “साबरी ब्रदर्स” फेम अमीन साबरी साहब एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में RFO राघवेंद्र सिंह राठौड़, वीरांगना वेलफ़ेयर एसोसिएशन की डायरेक्टर सीमा राठौड़ एवं डॉ रूपक सिंह दाहिमा, बाबा यश शर्मा एवं आचार्य गोपाल शरण उपस्थित रहे। डॉ. कुसुम जैसावत एवं वैभव सिसोदिया, जोकि शब्द घाट के कोर मेंबर हैं, ने मुख्य अतिथि एवं शायरों को पग पहनाकर राजस्थानी संस्कृति को दर्शाया एवं शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट देकर सम्मानित किया। वहीं आदित्य गोस्वामी ने कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नीरज बान, सादिक गोया, सादिक अली शादाब, प्रज्ञा सिंह, आफ़रीन एवं नाज़नीन ने जी तोड़ मेहनत की। इस ख़ूबसूरत शाम को कैमरे में कैद किया MLSP फिल्म्स एंड एनिमेशन की टीम ने। इस तरह ये शाम साहित्य की दुनिया के यादगार इतिहास का हिस्सा बन गई। शब्द घाट की टीम ने भविष्य में भी ऐसे सम्मेलन आयोजित करवाने का आश्वसन देकर धन्यवाद ज्ञापन दिया।

