देवभूमि उत्तराखंड में स्थापना दिवस की रजत जयंती पर जश्न, PM मोदी समेत दिग्गजों ने दी बधाई

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रकृति की गोद में बसी और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत देवभूमि उत्तराखंड आज अपनी स्थापना के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस विशेष अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बधाई देते हुए कहा कि देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ़्तार भर रही है। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ़्तार भर रही है।

पीएम मोदी ने बताया कि उन्हें 9 नवंबर को राज्य के गठन के रजत जयंती समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। वह दोपहर करीब 12:30 बजे देहरादून में शिक्षा, सिंचाई और खेल सहित कई सेक्टर से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। इस दौरान एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा।

अन्य प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड की स्थापना दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री रहे रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी राज्यवासियों को शुभकामनाएँ दीं। राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड को अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध संस्कृति की भूमि बताते हुए निरंतर प्रगति की कामना की। रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने उन अमर आंदोलनकारियों को नमन किया जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया और राज्य को विकास का अग्रणी बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह राज्य सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बन रहा है। रेखा गुप्ता ने देवभूमि को हमारी संस्कृति, अध्यात्म और प्रकृति की अनुपम विरासत का प्रतीक बताया और विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए धामी सरकार की सराहना की।

Also Read: पटना एयरपोर्ट पर दूसरी बार मिले तेज प्रताप यादव और रवि किशन, हर हर महादेव के नारे से बढ़ी सियासी हलचल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.