दिल्ली कार धमाका: पीएम मोदी बोले- षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा
Sandesh Wahak Digital Desk: भूटान के दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में हुए भीषण कार विस्फोट की घटना पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस जघन्य कृत्य के पीछे के षड्यंत्रकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, आज, मैं बहुत भारी मन से यहाँ आया हूँ। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को बहुत दुखी किया है। मैं प्रभावित परिवारों का दुःख समझता हूँ। पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है।
प्रधानमंत्री ने खुलासा किया कि वह घटना के बाद से लगातार जाँच एजेंसियों के संपर्क में हैं और उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं। मैं कल रात भर इस घटना की जाँच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियाँ इस साज़िश की तह तक पहुँचेंगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
Breaking
"ALL THOSE RESPONSIBILE WILL BE BROUGHT TO JUSTICE", SAYS PM MODI ON DELHI BLAST IN BHUTAN SPEECH pic.twitter.com/c5MBy2jMXW
— Sidhant Sibal (@sidhant) November 11, 2025
गौरतलब है कि सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के पास एक i-20 कार में यह ब्लास्ट हुआ था। शुरुआती जाँच में पता चला है कि यह कार हरियाणा नंबर (HR 26-CE 7674) की है और गुरुग्राम RTO में मोहम्मद सलमान के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस और राष्ट्रीय जाँच एजेंसियाँ इस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही हैं।
Also Read: पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर भूटान पहुँचे, बोले- यह यात्रा दोनों देशों के गहरे संबंधों को दर्शाती है

