बस से टक्कर के बाद कार में लगी आग, ज्वैलरी व्यवसायी की जलकर मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: रतनगढ़ इलाके में शुक्रवार को एक भयानक सड़क हादसे ने एक परिवार को तबाह कर दिया। नेशनल हाईवे-11 पर एक बस और एक कार की भीषण टक्कर के बाद कार में लगा सीएनजी सिलेंडर फट गया, जिससे वाहन में आग लग गई। इस आग में कार के चालक और युवा ज्वैलरी व्यवसायी ओमप्रकाश सोनी (22) की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना टिडियासर टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले चार नंबर मोड़ के पास हुई। ओमप्रकाश अपनी कार से सीकर जिले के फतेहपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जयपुर से चूरू आ रही एक बस से उनकी कार की सामने से भिड़ंत हो गई।

घटना इतनी भयानक थी कि टक्कर के वक्त कार में रखा सीएनजी सिलेंडर फट गया और कार तुरंत आग की लपेट में आ गई। आग इतनी तेज थी कि ओमप्रकाश कार से बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सके और वाहन में ही फंसे रह गए।

मौके पर पहुँची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद जली हुई कार से ओमप्रकाश के शव को बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ही साफ करवाया जा सका।

Also Read: दुबई एयर शो में भारतीय विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.