लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित कार शारदा नदी में गिरी, 5 लोगों की मौत
Sandesh Wahak Digital Desk: लखीमपुर खीरी जनपद में मंगलवार आधी रात के बाद एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। शादी समारोह से वापस लौट रही यात्रियों से भरी एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर शारदा सायफन नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार पाँच लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा और रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसा पढुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज से पहले स्थित शारदा सायफन के पास मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। पढुआ थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि कार में कुल छह लोग सवार थे। अनियंत्रित होने के कारण कार सीधे सायफन में जा गिरी, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कार चालक बबलू (पुत्र राजेश) को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आने से वाहन नियंत्रण खो बैठा।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया। कार चालक बबलू को पुलिस ने बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए भेजा, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Also Read: यूपी में शीतलहर का अलर्ट जारी, कोहरे से विमान सेवा प्रभावित

