लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंग लीडर कुलदीप सिंह की 98.44 लाख की संपत्ति कुर्क

Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर कुलदीप सिंह द्वारा अपराध से अर्जित लगभग 98,44,625 रुपये की संपत्ति को यूपी गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत कुर्क कर जब्त कर लिया गया है।

यह कार्रवाई संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के आदेश के बाद की गई।

कैसे हुई कार्रवाई?

21 नवंबर 2025 को जेसीपी अपराध एवं मुख्यालय ने आदेश पारित किया था कि कुलदीप सिंह की अपराध से अर्जित चल–अचल संपत्तियों को राज्य के पक्ष में कुर्क किया जाए।

शुक्रवार 29 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में चिनहट पुलिस ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई पूरी की। यह कार्रवाई वर्ष 2023 में दर्ज हत्या और धोखाधड़ी के मामले से जुड़ी है, जिसमें कुलदीप सिंह मुख्य आरोपी है।

मामले का पूरा विवरण

वादी राम मिलन ने 20 मई 2023 को मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी बहू पूजा (28 वर्ष) की हत्या लोन एवं अन्य वित्तीय लाभ लेने के लिए बनाई गई सुनियोजित साजिश के तहत की गई।

अभियुक्तों ने मृतका के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले में मुख्य आरोपी:

  1. कुलदीप सिंह

  2. दीपक वर्मा

  3. आलोक निगम

  4. राम मिलन (उर्फ मिलन)

  5. अभिषेक

  6. अभिषेक शुक्ला

इन सभी के खिलाफ थाना चिनहट में धारा 302, 201, 120B, 420, 467, 468, 471 सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ। बाद में गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया।

कुलदीप सिंह का आपराधिक इतिहास

क्रम मुकदमा संख्या धारा थाना जनपद
01 846/21 354/504/506 कोतवाली नगर अयोध्या
02 55/21 406/419/420 मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी
03 289/10 279, 337, 338, 504, 506 मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी
04 213/23 302/201/420/467/468/471/120B चिनहट लखनऊ
05 99/25 3(1) गैंगस्टर एक्ट चिनहट लखनऊ

जब्तीकरण में शामिल पुलिस टीमें

थाना चिनहट टीम

  • प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र

  • उ.नि. मनोज कुमार

  • उ.नि. अभिषेक तिवारी

  • उ.नि. दुर्वेश बाबू

  • उ.नि. कपिल कुमार

  • म.उ.नि. सरिता यादव

  • का. विनय शुक्ला

  • का. देव शरण भारती

  • का. मनीष कुमार

थाना बीबीडी टीम

  • प्रभारी निरीक्षक राम सिंह

  • का. रविशंकर सिंह

  • का. मनोज कुमार

लखनऊ पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और आगे भी ऐसे गैंगस्टर्स पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: आजीवन कारावास काट रहे आसाराम के बेटे के पास फोन और सिम कार्ड बरामद, नारायण साईं पर नया केस दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.