Varanasi News: 2 दिसंबर को होगा काशी-तमिल संगमम् का शुभारंभ, CM योगी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे उद्घाटन
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: काशी–तमिल संगमम् 4.0 का भव्य उद्घाटन मंगलवार को नमो घाट (वाराणसी) पर होगा।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे।
इसके साथ ही तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और पुडुचेरी के उपराज्यपाल सी. केलासनाथन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नमो घाट से लेकर अन्य कार्यक्रम स्थलों तक सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा—पहला चरण 2 से 15 दिसंबर तक काशी में और दूसरा चरण 16 से 31 दिसंबर तक चेन्नई में होगा।
शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में रविवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में लॉजिस्टिक, कार्यक्रम संचालन और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जायसवाल ने बताया कि दूसरे चरण में आईआईटी मद्रास के ‘विद्या शक्ति पोर्टल’ की मदद से 650 स्कूलों के 15 हजार बच्चों को तमिल भाषा सिखाई जाएगी।
वहीं, बनारस के बच्चों को भी विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों से परिचित कराया जाएगा।
300 छात्र बनारस से तमिलनाडु भेजे जाएंगे।
50 शिक्षक तमिलनाडु से काशी आएंगे, जो स्थानीय स्कूलों में छात्रों को तमिल भाषा और संस्कृति से परिचित कराएंगे।
छात्रों को तमिल सिखाने और भाषा कौशल विकसित करने की जिम्मेदारी इन शिक्षकों पर होगी।
आपको बतादें कि काशी–तमिल संगमम् 4.0 का यह आयोजन काशी और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक और शैक्षणिक संबंधों को और मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करेगा।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.