Bigg Boss 19 के Finale Task में विनर की रेस और भी दिलचस्प, सामने आईं बड़ी खबरें

Sandesh Wahak Digital Desk: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss 19 फिनाले वीक में पहुंच चुका है और हर एपिसोड के साथ माहौल और भी रोमांचक होता जा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में मीडिया सेशन के दौरान घरवालों ने मीडिया के मुश्किल और तीखे सवालों का जवाब दिया। इस दौरान गौरव खन्ना भावुक होते भी दिखे। वहीं, दूसरी ओर खबर आई है कि मालती चाहर टॉप 5 फाइनलिस्ट की रेस से बाहर हो गई हैं, जिसके बाद घर में अब केवल पाँच फाइनलिस्ट रह गए हैं, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल। इसी बीच फिनाले टास्क से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिसने विनर की रेस को और भी दिलचस्प बना दिया है।

घरवालों को चुनना होगा ‘विनर क्वालिटी’ वाला कंटेस्टेंट

बिग बॉस फैन पेज BBTak ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि टॉप 5 फाइनलिस्ट के बीच एक खास फिनाले टास्क हुआ। इस टास्क में हर कंटेस्टेंट को अपने अलावा घर के उस सदस्य का नाम बताना था, जिसके अंदर विनर बनने की काबिलियत है। एक-एक कर सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने चुनाव किए, और इसी से इस टास्क का नतीजा तय हुआ।

किसने किसे चुना?

टास्क में घरवालों ने किसी एक कंटेस्टेंट को विनर-लायक मानते हुए वोट दिया। इस दौरान तान्या मित्तल ने फरहाना भट्ट को चुना, फरहाना भट्ट ने तान्या मित्तल को चुना, गौरव खन्ना ने प्रणित मोरे को चुना, अमाल मलिक ने, प्रणित मोरे को चुना तो वहीं प्रणित मोरे ने गौरव खन्ना को चुना। इस टास्क में एक बड़ा ट्विस्ट तब दिखा जब अमाल मलिक को किसी भी कंटेस्टेंट ने वोट नहीं दिया।

कौन रहा सबसे आगे?

BBTak की पोस्ट के मुताबिक, तान्या 1 वोट, फरहाना 1 वोट, गौरव 1 वोट को प्रणित मोरे: 2 वोट मिले। यहां साफ दिखता है कि टास्क के हिसाब से प्रणित मोरे विनर बनने की सबसे अधिक काबिलियत रखते हैं। हालाँकि, शो में विनर केवल इस टास्क के वोट से चुना जाएगा या नहीं, यह ग्रैंड फिनाले में ही साफ होगा।

मालती चाहर हो गईं एविक्ट!

रिपोर्ट्स के अनुसार मालती चाहर को मिड-वीक में ही शो से बाहर कर दिया गया है। हालांकि एपिसोड में अभी तक उनका एविक्शन नहीं दिखाया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल चुकी है। इस तरह अब विनर की दौड़ में सिर्फ पाँच कंटेस्टेंट ही बचे हैं, और मुकाबला अब और ज़्यादा कड़ा हो गया है।

 

Also Read: कफ सीरप तस्कर शुभम जायसवाल का पिता भोला कोर्ट में किया गया पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.