Varanasi News: सिरप तस्करी का आरोपी शुभम जायसवाल फरार, वीडियो जारी कर बोला- मुझे फंसाया गया
Varanasi News: करोड़ों रुपए के कोडीन युक्त खांसी की दवा (कफ सिरप) की तस्करी के आरोप में फंसे मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल ने गिरफ्तारी से बचने के दौरान ही लगभग 13 मिनट का एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे शुभम ने इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग दिए जाने का आरोप लगाया है।
मेरे सिरप से किसी की मौत नहीं हुई
शुभम जायसवाल ने अपने वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधा। उसने कहा, मेरे सिरप से किसी की मौत नहीं हुई है। शुभम ने आरोप लगाया कि कई नेता उनके बारे में झूठ फैला रहे हैं। गाज़ियाबाद में पकड़े गए माल में उनकी कंपनी ‘शैली ट्रेडर्स’ का कोई माल नहीं था। शुभम ने दावा किया कि उन्होंने ड्रग एक्ट का पालन करते हुए ही क्रय-विक्रय किया था और किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया।
अब न्याय का बुलडोज़र कहाँ है… pic.twitter.com/0J2lu0URdY
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 5, 2025
ड्रग अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
शुभम ने ड्रग विभाग के अधिकारियों पर जबरन फंसाने का आरोप लगाते हुए कहा, ड्रग विभाग के कुछ अधिकारी मुझसे पैसे की डिमांड करते थे और मैंने देने से हमेशा मना किया। इसलिए उन्होंने मुझे फंसा दिया और मेरे खिलाफ कई जगहों पर FIR करवाया। उसने गाज़ियाबाद में पकड़े गए सौरभ त्यागी से भी किसी तरह का संबंध होने से इनकार किया।
शुभम ने वकील राजा आनंद ज्योति की मौत के मामले में लगे आरोपों को भी गलत बताया। उसने कहा कि राजा आनंद ज्योति उनके मित्र थे और उनकी विसरा रिपोर्ट में साफ तौर पर ऐल्कोहल की अधिक मात्रा से मौत होने की बात सामने आई थी। उसने अखिलेश यादव से सदन में अनर्गल और झूठी बातें न फैलाने की अपील करते हुए कहा, मैं इसलिए हटा हूँ कि मैं एक व्यापारी हूँ और पुलिस से किसको डर नहीं लगता।
ALso Read: ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का सदस्य लखनऊ से गिरफ्तार, UP STF ने दबोचा

