नवीन जिंदल की बेटी की शादी में सांसदों ने लगाए ठुमके, कंगना संग महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले ने किया डांस

Sandesh Wahak Digital Desk: राजनीति की गर्मागर्म बहसें और प्रतिद्वंद्विताएं एक तरफ और दोस्ती, रिश्तेदारी और खुशियाँ एक तरफ। उद्योगपति से राजनेता बने नवीन जिंदल की बेटी के विवाह समारोह में कुछ ऐसा ही दिल जीतने वाला दृश्य देखने को मिला।

इस जश्न के दौरान, भाजपा सांसद कंगना रनौत, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा, और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले को एक साथ मंच पर ठुमके लगाते हुए देखा गया।

दीवानगी दीवानगी पर तीनों ने जमाया रंग

इस राजनीतिक तिकड़ी ने बॉलीवुड फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लोकप्रिय गाने ‘दीवानगी दीवानगी’ पर शानदार प्रस्तुति दी। वायरल वीडियो क्लिप में कंगना, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले जोरदार डांस कर रही हैं, जबकि दूल्हे के पिता और पूर्व सांसद नवीन जिंदल भी मंच पर उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं।

अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रनौत ने तो पहले ही इस डांस अभ्यास की तस्वीरें साझा कर दी थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, साथी सांसदों के साथ फिल्मी पल हा हा। नवीन जिंदल जी की बेटी की शादी के संगीत के लिए रिहर्सल कर रही हूँ।

भव्य शादी और हाई-प्रोफाइल उपस्थिति

नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी जिंदल की शादी 5 दिसंबर को संपन्न हुई है। जिस संगीत समारोह में इन सांसदों ने प्रस्तुति दी, वह 4 दिसंबर को आयोजित किया गया था। यशस्विनी ने जाने-माने उद्योगपति संदीप सोमानी के बेटे शाश्वत सोमानी से शादी की है।

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की उपस्थिति और मंच पर उनकी दोस्ताना प्रस्तुतियों ने इस आयोजन को न केवल भव्य, बल्कि बेहद हाई-प्रोफाइल बना दिया। यह दृश्य दिखाता है कि राजनीतिक गलियारों से बाहर, राजनेता भी सामान्य इंसान होते हैं जो समारोहों में एक साथ खुशियाँ मनाते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.