Lucknow News: महापौर सुषमा खर्कवाल ने हजरतगंज में बताया, क्यों जरूरी है सीएम की ‘सुरक्षा पाती’?

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट में मंगलवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने दुकानदारों, कारोबारियों और आम जनता को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में जारी की गई एक महत्वपूर्ण ‘पाती’ (पत्र) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

सीएम की पाती का मुख्य संदेश

महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह पाती प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और नागरिक जिम्मेदारी को लेकर बेहद महत्वपूर्ण संदेश देती है। पाती में प्रदेश में अवैध रूप से निवास कर रहे घुसपैठियों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रही निर्णायक कार्रवाई का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरेलू या व्यावसायिक किसी भी कार्य हेतु किसी व्यक्ति को नियुक्त करने से पहले उसकी पहचान का सत्यापन (Verification) अवश्य करें। इसे व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रदेश की समग्र सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया गया है।

नागरिक सतर्कता ही सुरक्षा का आधार

महापौर सुषमा खर्कवाल ने जोर देकर कहा कि “प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने और सामाजिक समरसता बनाए रखने में जन-जागरूकता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नागरिक सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा आधार है।” उन्होंने उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री के इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की और आश्वस्त किया कि नगर निगम और प्रशासन नागरिक सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’ सहित कई पार्षद, व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read: घुसपैठियों पर योगी सरकार का ऑपरेशन टॉर्च, 17 शहरों में वेरिफिकेशन ड्राइव, मेरठ में 6500 संदिग्धों की हुई पहचान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.