BMC चुनाव के लिए सपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 30 नामों का ऐलान

Sandesh Wahak Digital Desk: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आगामी चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष मेराज सिद्दीकी द्वारा जारी इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के नेतृत्व में पार्टी इस बार मुंबई के रण में पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी में है।

दूसरी सूची में ये नाम शामिल

सपा की इस नई लिस्ट में विभिन्न वार्डों से सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है।

वार्ड 39: सुनैना कुलदीप लाल विश्वकर्मा

वार्ड 48: मोहम्मद इस्माइल शेख

वार्ड 145: रुक्साना बानो मोहम्मद इब्राहिम

वार्ड 147: राजश्री दशरथ लोकहांडे

वार्ड 163: यूसुफजहां आयूब खान

वार्ड 167: शैख तबस्सुम हारून

वार्ड 207: मोहम्मद कुरैशी शकील मोहम्मद अमीन कुरैशी

वार्ड 209: सीमा इमरान मुल्ला

वार्ड 223: जाकिर हुसैन मूसा हबिया

इससे पहले शुक्रवार को पार्टी ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें प्रमुख रूप से डॉ. शीला अखिलेश यादव (वार्ड 64), सना अब्बास कुरैशी (वार्ड 90) और शायरा खान आजमी (वार्ड 134) जैसे नाम शामिल थे। अब तक घोषित कुल 30 उम्मीदवारों में महिलाओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।

150 सीटों पर लड़ने का लक्ष्य

समाजवादी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह किसी बड़े गठबंधन के भरोसे रहने के बजाय अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी नेतृत्व का लक्ष्य मुंबई के लगभग 150 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारने का है। मेराज सिद्दीकी ने बताया कि जल्द ही अन्य वार्डों के लिए भी उम्मीदवारों की अगली सूचियां जारी की जाएंगी।

Also Read: गौतम गंभीर की कोचिंग में ड्रेसिंग रूम में तनाव, टीम इंडिया के खिलाड़ियों में बढ़ी असुरक्षा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.