सिद्धार्थनगर: पर्यावरण संरक्षण पर NGT सख्त, जस्टिस डॉ. अफरोज अहमद ने की STP निर्माण की समीक्षा

Sandesh Wahak Digital Desk: राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT), नई दिल्ली के माननीय सदस्य एवं न्यायाधीश डॉ. अफरोज अहमद ने शुक्रवार को सिद्धार्थनगर का दौरा किया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उन्होंने ‘जिला पर्यावरण योजना’ के क्रियान्वयन की सघन समीक्षा की और जनपद के अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए कड़े निर्देश दिए।

प्रदूषण नियंत्रण और वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर

बैठक में न्यायाधीश डॉ. अफरोज अहमद ने पर्यावरण के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष मार्गदर्शन दिया।

  • ठोस, प्लास्टिक, तरल और जैव चिकित्सा (बायो-मेडिकल) अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की प्रगति जांची।
  • जनपद में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण कार्य की समीक्षा की ताकि नदियों और जल निकायों को प्रदूषण मुक्त रखा जा सके।
  • जिले में वायु की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार सृजन का मंत्र

न्यायाधीश ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा “क्षेत्रीय प्रगति तभी संभव है जब पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं।” उन्होंने जनपद में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने और हरित पट्टी (Green Belt) विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में मौजूद उच्चाधिकारी

बैठक में प्रभागीय निदेशक/सदस्य सचिव ने जिले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट, उप श्रमायुक्त (मनरेगा), और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बस्ती) के क्षेत्रीय अधिकारियों सहित जिला पर्यावरण समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: लखनऊ: जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 4 सगे भाई गिरफ्तार, हसनगंज पुलिस ने की  कार्रवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.