चीन में पूर्व मेयर को सुनाई गई मौत की सजा, घर से मिला था 13 हजार किलो सोना

Sandesh Wahak Digital Desk: चीन में करप्शन के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत एक ऐसा फैसला आया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। हाइकौ शहर के पूर्व कम्युनिस्ट पार्टी सचिव और पूर्व मेयर झांग की (Zhang Qi) को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई गई है। झांग की ने पिछले 10 सालों में सत्ता का इस्तेमाल कर दौलत का जो अंबार खड़ा किया था, उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

जब जांच एजेंसियों ने झांग की के गुप्त अपार्टमेंट पर छापा मारा, तो उन्हें वहां कोई तिजोरी नहीं बल्कि बेशकीमती धातुओं का गोदाम मिला। पूर्व मेयर के घर से साढ़े तेरह टन सोने की ईंटें और बिस्कुट बरामद हुए।घर के अलग-अलग हिस्सों में भारी मात्रा में नकदी (चीनी युआन) भरी हुई थी, जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 3400 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा चीन और विदेशों में फैली उनकी आलीशान संपत्तियां और महंगी कारों का जखीरा भी जब्त कर लिया गया है।

कैसे बनाया अरबों का साम्राज्य

जांच में खुलासा हुआ कि साल 2009 से 2019 के बीच, जब झांग की सत्ता के ऊंचे पदों पर काबिज थे, उन्होंने जमकर भ्रष्टाचार किया। उन्होंने सरकारी टेंडर पास कराने, रियल एस्टेट डील को मंजूरी देने और व्यापारिक लाभ पहुंचाने के बदले मोटी घूस ली। उनके पास से बरामद संपत्ति उनके आधिकारिक वेतन से हजारों गुना ज्यादा निकली।

चीन की अदालत ने इस मामले को अत्यंत गंभीर और राष्ट्र के लिए हानिकारक माना। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि झांग की ने न केवल जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात किया, बल्कि सरकारी खजाने को भी भारी चोट पहुँचाई। चीन में भ्रष्टाचार के बड़े मामलों में अक्सर मौत की सजा दी जाती है, ताकि सत्ता में बैठे अन्य लोगों के लिए यह एक कड़ा सबक साबित हो सके।

Also Read: सुकमा के जंगलों में जवानों से मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.