अमेरिका का वेनेजुएला पर बड़ा हमला, काराकास में आधी रात को सिलसिलेवार धमाकों से दहली धरती

Sandesh Wahak Digital Desk: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार तड़के बड़े सैन्य हमले की खबर है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 2:00 बजे हुए इन धमाकों ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया।

रात 2 बजे धुआं-धुआं हुई राजधानी

धमाकों की शुरुआत रात करीब 1:50 बजे हुई। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक कम से कम सात विस्फोट हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य निशाना काराकास स्थित एक बड़ा नेवी बेस था। स्काई न्यूज अरबिया ने दावा किया है कि इन हमलों में वेनेजुएला के रक्षा मंत्री के घर और महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है।

धमाकों के तुरंत बाद शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया और आसमान में काले धुएं के गुबार साफ देखे गए। CNN की रिपोर्टर ओसमारी हर्नांडेज के मुताबिक, धमाके इतने तेज थे कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां तक टूट गईं।

खौफ में सड़कों पर आए लोग

धमाकों की आवाज सुनकर लोग गहरी नींद से जाग गए और जान बचाने के लिए सड़कों पर दौड़ पड़े। आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना और जमीन पर होते धमाकों ने युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर दी। हालांकि, इस हमले पर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो या उनकी सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Also Read: झांसी CGST रिश्वतकांड: डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी की दिल्ली-ग्वालियर में बेनामी संपत्तियों की जांच शुरू

Get real time updates directly on you device, subscribe now.