Siddharthnagar News: ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव ओझा हैदराबाद में देंगे मास्टर ट्रेनिंग

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। जिले के सदर ब्लॉक नौगढ़ में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव ओझा का चयन हैदराबाद में आयोजित होने वाले ‘प्रशिक्षक के प्रशिक्षण’ (ToT) कार्यक्रम के लिए हुआ है। खास बात यह है कि पूरे बस्ती मंडल से वह अकेले ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें इस गौरवशाली भूमिका के लिए चुना गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 से 9 फरवरी, 2026 तक हैदराबाद में चलेगा। इसका मुख्य विषय ओएसआर (OSR – Own Source Revenue) है। ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना। अक्सर पंचायतें फंड के लिए सरकार पर निर्भर रहती हैं, लेकिन इस ट्रेनिंग के जरिए पंचायतों की आय के अपने नए स्रोत पैदा करने और मौजूदा संसाधनों को मजबूत करने के गुर सिखाए जाएंगे।

45 चुनिंदा प्रशिक्षकों में बनाई जगह

अभिनव ओझा का चयन उत्तर प्रदेश के उन 45 मास्टर ट्रेनर्स की सूची में हुआ है, जो भविष्य में पूरे प्रदेश की पंचायतों की दिशा बदलेंगे। हैदराबाद में वह ओएसआर से जुड़े व्यावहारिक और तकनीकी पहलुओं को बारीकी से समझेंगे।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभिनव ओझा ‘स्टेट प्रशिक्षक’ (State Trainer) के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। वे बस्ती मंडल के तीनों जिलों (सिद्धार्थनगर, बस्ती और संतकबीरनगर) में पंचायत कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे कि कैसे गांव स्तर पर राजस्व बढ़ाया जाए और विकास कार्यों को गति दी जाए।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Kanpur News: जाजमऊ में मिली 10 फीट लंबी मृत डॉल्फिन, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.