T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का विजय रथ जारी, बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार आगाज करते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारत ने अमेरिका (USA) को 29 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 77 रन पर उसके 6 विकेट गिर गए थे।
इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और 49 गेंदों में 84 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए, जिसकी बदौलत भारत 20 ओवरों में 161 रन तक पहुंच सका।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद 132 रन ही बना पाई। भारत ने यह मुकाबला 29 रनों से जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार नौ मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने 8-8 मैचों की लगातार जीत दर्ज की थी।
भारत की यह जीत 2022 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार के बाद शुरू हुई थी। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने सभी मैच जीतते हुए खिताब अपने नाम किया था और यह विजयी क्रम अब 2026 में भी जारी है।
अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ होगा। यह मैच गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में मैच खेलना है।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया है कि आईसीसी शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए कोलंबो जाएगी।
Also Read: T20 World Cup 2026: हेटमायर ने रचा इतिहास, गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
Get real time updates directly on you device, subscribe now.