जेल से आने के बाद जमकर थिरके Rajpal Yadav, वीडियो वायरल

Sandesh Wahak Digital Desk: चेक बाउंस के एक पुराने मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को जेल जाना पड़ा। उन्हें 12 दिन तक तिहाड़ जेल में रखा गया, जिसके बाद एक निर्धारित तारीख तक पैसे वापस करने की शर्त पर अंतरिम जमानत दे दी गई। जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव सीधे अपने पैतृक गांव शाहजहांपुर पहुंचे और परिवार के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान वे एक खास पारिवारिक समारोह में भी शामिल हुए।

भतीजी की शादी में जमकर किया डांस

दरअसल राजपाल यादव (Rajpal Yadav) अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए और समारोह में जमकर डांस किया। उनका डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे काफी खुश नजर आ रहे हैं और परिवार के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस दौरान एथनिक परिधान पहना हुआ है और सलमान खान के गाने सरकी जो सर से वो धीरे-धीरे पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

आपको बताते चलें कि, राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की भतीजी की शादी बड़े धूमधाम से आयोजित की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 3000 बारातियों के शामिल होने की संभावना है। शादी का मेन्यू भी काफी भव्य बताया जा रहा है। इसमें 8 तरह की रोटियां और 10 प्रकार की मिठाइयां शामिल हैं। इसके अलावा सूप, स्टार्टर्स, ब्रेकफास्ट और मेन कोर्स की पूरी व्यवस्था की गई है। अलग-अलग तरह की सब्जियां, रायता, सॉफ्ट ड्रिंक्स, नमकीन और आइसक्रीम भी मेहमानों के लिए रखी गई है।

क्यों जेल गए थे Rajpal Yadav?

दरअसल यह मामला उस समय का है जब राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने एक फिल्म बनाने के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये लिए थे। ब्याज सहित यह रकम बढ़कर 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस दौरान उनके द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया। कोर्ट के बार-बार निर्देश देने के बावजूद पैसे वापस नहीं किए गए, जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया। 12 दिन तिहाड़ जेल में रहने के बाद उन्हें 18 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई है और रकम लौटाने का निर्देश दिया गया है।

आपको बताते चलें कि, राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पिछले दो दशकों से अधिक समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं। इस मुश्किल दौर में सलमान खान और अक्षय कुमार समेत कई कलाकार उनके समर्थन में आगे आए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिलहाल वेलकम टू द जंगल और भूत बंगला जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

 

Also Read: मिर्जापुर: छत्तीसगढ़ से करोड़ों का सोना लूटकर भाग रहे 4 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 3 किलो सोना बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.